एमसीडी के बाकी बजट को 31 मार्च तक पारित करने के विकल्पों पर विचार: सूत्र

एमसीडी के बाकी बजट को 31 मार्च तक पारित करने के विकल्पों पर विचार: सूत्र

एमसीडी के बाकी बजट को 31 मार्च तक पारित करने के विकल्पों पर विचार: सूत्र
Modified Date: March 24, 2023 / 07:28 pm IST
Published Date: March 24, 2023 7:28 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने बाकी बजट को 31 मार्च तक मंजूर कराने के विकल्प तलाश रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नियमों के अनुसार निगम का बजट 31 मार्च तक पारित कराना जरूरी है।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एमसीडी ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर मार्च समाप्त होने से पहले विशेष सत्र बुलाने की अनुमति मांगी है।

निगम के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन एमसीडी बाकी बजट को 31 मार्च तक पारित करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अगर पूरा बजट 31 मार्च तक पारित नहीं होता है तो अस्थिरता की स्थिति आ सकती है।

भाषा वैभव सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में