Rajasthan News: 28 अगस्त और 6 सितंबर को बंद रहेगी मांस-मटन की दुकान, अंडे बेचने पर भी लगी रोक, आदेश जारी

Ads

Meat and Mutton Shop Closed: 28 अगस्त और 6 सितंबर को बंद रहेगी मांस मटन की दुकान, अंडे बेचने पर भी लगी रोक, आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - August 25, 2025 / 08:14 PM IST,
    Updated On - August 25, 2025 / 08:14 PM IST

Meat and Mutton Shop Closed | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में 28 अगस्त और 6 सितंबर को नॉनवेज पर बैन रहेगा
  • इस बार पहली बार अंडे की दुकानों को भी बंद किया जाएगा
  • आदेश धार्मिक संगठनों की मांग पर जारी किया गया है

नई दिल्ली: Meat and Mutton Shop Closed अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकिन है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, राजस्थान सरकार ने पूरे प्रदेश में 28 अगस्त और 6 सितंबर को मांस मटन की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस दौरान सभी बूचड़खाने और मटन–चिकन की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही अंडे की दुकानों पर भी रोक लगाई गई है। इस संबंध में राजस्थान सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है।

Read More: Raipur Murder News: रायपुर में अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Meat and Mutton Shop Closed जारी आदेश में कहा गया है कि 28 अगस्त को पर्युषण पर्व और 6 सितंबर (शनिवार) को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूरे प्रदेश में नॉनवेज की दुकानें और बूचड़खाने पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसके अलावा अंडे की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। यह आदेश पर्युषण पर्व और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर धार्मिक संगठनों की मांग के आधार पर जारी किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं।

Read More: Katni News: गणेश उत्सव बैनर में फोटो न लगी तो मच गया बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, महिलाएं और बच्चे भी भिड़े, वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि पहली बार राजस्थान में अंडे की दुकानों को बंद करने का फैसला किया गया है। अब तक केवल बूचड़खाने, मटन-चिकन और कच्चा मांस बेचने वाली दुकानें बंद रहती थीं। लेकिन इस बार धार्मिक संगठनों की मांग पर सरकार ने अंडे की बिक्री पर भी पाबंदी लगाई है।

राजस्थान में किन तारीखों को नॉनवेज बिक्री पर रोक रहेगी?

28 अगस्त (पर्युषण पर्व) और 6 सितंबर (अनंत चतुर्दशी)।

इस दौरान किन दुकानों को बंद रखना होगा?

सभी बूचड़खाने, मटन-चिकन की दुकानें और इस बार अंडे की दुकानें भी।

क्या यह पहली बार है जब अंडे की बिक्री पर रोक लगी है?

हाँ, इससे पहले केवल मांस और चिकन की दुकानों को बंद किया जाता था।