चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी को अधिकारियों ने दी जानकारी

चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी को अधिकारियों ने दी जानकारी

चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी को अधिकारियों ने दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: April 27, 2021 4:39 pm IST

नयी दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को बताया कि तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) का उत्पादन बढ़कर प्रतिदिन 8,922 टन हो गया है, जिसके महीने के अंत तक प्रतिदिन 9,250 टन से अधिक हो जाने की उम्मीद है। उसने बताया कि पिछले साल अगस्त में एलएमओ का प्रतिदिन केवल 5,700 टन उत्पादन होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र को मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में जीवन रक्षक गैस के बढ़ते उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कई स्थानों में ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आई हैं।

Read More: यात्रीगण ध्यान दें! 29 अप्रैल से नहीं चलेंगी ये 23 जोड़ी ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें ये सूची

बैठक में मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र जल्द से जल्द शुरू करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि मोदी ने कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात को लेकर हुई बैठक में चिकित्सकीय बुनियादी ढांचे की उपलब्धता की समीक्षा की और अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का त्वरित उन्नयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि तीन सशक्त समूहों ने प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण भी पेश किया।

Read More: PPE किट में दूल्हा-दुल्हन की शादी, पुलिस प्रशासन बना बाराती

मोदी को ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलवे’ सेवा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें ऑक्सीजन टैंकर ले जाने के लिए वायुसेना द्वारा संचालित घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि वे राज्यों को भी पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।चिकित्सकीय बुनियादी ढांचे और कोविड-19 प्रबंधन प र काम कर रहे सशक्त समूह ने प्रधानमंत्री को बिस्तरों एवं आईसीयू की उपलब्धता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।

Read More: कोरोना से निपटने का क्या है प्लान? हम मूकदर्शक नहीं बन सकते.. सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल

मोदी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया कि राज्यों में एजेंसियां कोविड-19 प्रबंधन के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों और रणनीतियों को उचित तरीके से लागू करें। बयान में कहा गया, ‘‘इस पर चर्चा की गई कि देश में अगस्त 2020 में एलएमओ का उत्पादन प्रतिदिन 5,700 टन से बढ़ाकर इस समय (25 अप्रैल 2021 को) 8,922 टन किया गया है। एलएमओ के घरेलू उत्पादन के अप्रैल 2021 के अंत तक प्रतिदिन 9,250 टन से पार पहुंच जाने की उम्मीद है।’’

Read More: छत्तीसगढ़ में आज टूटे मौत के सारे रिकॉर्ड, 246 संक्रमितों की मौत, 14893 नए मरीजों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"