मीरा भट्टाचार्य को अस्पताल से मिली छुट्टी
मीरा भट्टाचार्य को अस्पताल से मिली छुट्टी
कोलकाता, 25 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य को पेट दर्द के इलाज के बाद मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भट्टाचार्य ने कहा कि अस्पताल से निकलते समय वह बेहतर महसूस कर रही थीं। उन्हें पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें समय पर खाना खाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, ‘‘अब उनकी हालत ठीक है। हमने उन्हें समय पर खाना खाने और नियमित रूप से भोजन करने की सलाह दी है।’’
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को अस्पताल में भट्टाचार्य से मुलाकात की थी।
भाषा सुभाष दिलीप
दिलीप

Facebook


