मेघालय: मुख्यमंत्री ने गारो पर्वतीय क्षेत्र में समुदायों के बीच विश्वास बहाली के लिए बैठक की

Ads

मेघालय: मुख्यमंत्री ने गारो पर्वतीय क्षेत्र में समुदायों के बीच विश्वास बहाली के लिए बैठक की

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 09:21 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 09:21 PM IST

तुरा, 12 मार्च (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें हालिया हिंसा के बाद गारो पर्वतीय क्षेत्र में समुदायों के बीच शांति को बढ़ावा देने और विश्वास बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

संगमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि पार्टी सदस्य गारो पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के बीच शांति सुनिश्चित करने और फिर से विश्वास बहाल करने के लिए कैसे मिलकर काम कर सकते हैं।’

संगमा ‘नेशनल पीपल्स पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि बैठक की शुरुआत और समापन शांति और एकता की कामना करते हुए प्रार्थनाओं के साथ की गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने शांति और एकता की प्रार्थना के साथ बैठक शुरू और समाप्त की। ईश्वर हमें इस कठिन परिस्थिति से निकलने में मार्गदर्शन करें।’

भाषा शुभम रंजन

रंजन