मेघालय: एनपीपी नेता जेम्स संगमा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

मेघालय: एनपीपी नेता जेम्स संगमा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

मेघालय: एनपीपी नेता जेम्स संगमा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
Modified Date: June 8, 2026 / 02:35 pm IST
Published Date: June 8, 2026 2:35 pm IST

शिलांग, आठ जून (भाषा) नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के वरिष्ठ नेता जेम्स के. संगमा ने सोमवार को मेघालय की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह चुनाव 18 जून को प्रस्तावित है।

संगमा ने विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

यह सीट मौजूदा सदस्य डब्ल्यू. आर. खारलुखी का छह वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त हुई।

मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए)—जिसमें एनपीपी, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी), भाजपा, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं—ने सर्वसम्मति से जेम्स संगमा को अपना उम्मीदवार नामित किया है।

मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपने भाई जेम्स संगमा को बधाई दी और संसद में राज्य का प्रभावी प्रतिनिधित्व करने की उनकी क्षमता पर भरोसा जताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे एनपीपी और एमडीए-2 के उम्मीदवार, मेरे भाई जेम्स संगमा ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जेम्स ने देश की राजधानी में मेघालय और उसके लोगों की मजबूत आवाज बनने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।’’

मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए जेम्स संगमा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में