महबूबा ने प्रधानमंत्री से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को वापस लाने का आग्रह किया
महबूबा ने प्रधानमंत्री से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को वापस लाने का आग्रह किया
श्रीनगर, सात मार्च (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान में स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और वहां जम्मू-कश्मीर के हजारों छात्र फंसे हुए हैं।
मुफ्ती ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से उनकी (विद्यार्थयों की) सुरक्षित घर वापसी के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का आग्रह करती हूं और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी आग्रह करती हूं कि वे जल्द से जल्द उन्हें वहां से निकालने का अभियान शुरू करें।”
भाषा जितेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


