Iran-Israel War: ‘इजरायल को 24 घंटे में खत्म कर सकता है ईरान’, पूर्व आईपीएल क्रिकेटर के दावे से मचा हड़कंप, वायरल हुआ वीडियो

Iran-Israel War: पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव के बीच पूर्व क्रिकेटर कामरान खान का एक बड़ा बयान सामने आया है।

Iran-Israel War: ‘इजरायल को 24 घंटे में खत्म कर सकता है ईरान’, पूर्व आईपीएल क्रिकेटर के दावे से मचा हड़कंप, वायरल हुआ वीडियो

Iran-Israel War/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 7, 2026 / 08:58 pm IST
Published Date: March 7, 2026 8:47 pm IST

Iran-Israel War: नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब दोनों सीमाओं से आगे निकल चुका है। ईरान ने इजरायल और उन खाड़ी देशों पर भी हमले किए हैं, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। शनिवार सुबह भी इजरायल की ओर कई मिसाइल जाते हुई देखि गई, (Iran-Israel War) जिसके बाद इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया। डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर मिसाइलों को हवा में रोकने की कोशिश की गई। इस हमले के जवाब में इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए नए हवाई हमले किए।

कामरान खान के बयान की हर तरफ हो रही चर्चा

पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव के बीच पूर्व क्रिकेटर कामरान खान का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। कामरान ने दावा किया है कि अगर अन्य देश इस संघर्ष में हस्तक्षेप न करें, तो ईरान महज 24 घंटे में इजरायल को हरा सकता है। कामरान का मानना है कि दोनों देशों (Iran-Israel War)  को आमने-सामने लड़ने दिया जाए, तो नतीजा ईरान के पक्ष में होगा।

कामरान खान ने शेयर किया वीडियो

Iran-Israel War:  पूर्व क्रिकेटर कामरान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ‘मैं बहुत जिम्मेदारी से ये बात बोल रहा है। अमेरिका, सऊदी अरब, बहरीन कतर, ओमान, कतर… ये सारे कंट्रीज साइड हो जाएं। ईरान और इजरायल में जंग होने दें। 24 घंटे में इजरायल को ईरान नक्शे से खत्म कर देगा।’ (Iran-Israel War)  कामरान खान ने आगे कहा, ‘ईरान बहुत पावरफुल है और उनके अंदर जिगर है। ईरान की जनता सड़कों पर है। वहीं इजरायल के लोग बंकर में छिपे हुए हैं। 24 घंटे के लिए छोड़ दें इन दोनों को, आपस में निपटने दें. 24 घंटे में ईरान इजरायल पर कब्जा कर लेगा।’

कामरान खान का करियर (Kamran Khan career)

Iran-Israel War:  कामरान खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए सुर्खियां बटोरी थीं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कामरान ने आगे चलकर पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के लिए भी आईपीएल में एक मुकाबला खेला. एक समय कामरान को भारत के उभरते तेज गेंदबाजों में गिना जाता था, (Kamran Khan career) लेकिन वो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए। कामरान ने 9 आईपीएल मैचों में 24.88 की औसत से 9 विकेट झटके। कामरान ने उत्तर प्रदेश के लिए सिर्फ 2 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिसमें उनके नाम पर 28.60 के एवरेज से 5 विकेट दर्ज हैं।

इन्हे भी पढ़ें:- 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.