Honey Trap Gang Arrested: कारोबारी के साथ कमरे में थी महिला, तभी आ धमके पति और दामाद, फिर शुरू हुआ हैरान करने वाला खेल, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Gwalior Honey Trap Gang Arrested: ग्वालियर में कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर नगदी और ठगीक करने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Honey Trap Gang Arrested/Image Credit: IBC24.in
- ग्वालियर में हनी ट्रैप गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- आरोपियों ने कारोबारियों के धमकी देकर की थी ठगी।
- पुलिस ने ठगी का सामान किया बरामद।
Honey Trap Gang Arrested: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोटा के ऑटो पार्ट्स कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 12 लाख कीमत के 8 तोला सोने के जेवर ठगने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग की मास्टरमाइंड एक महिला बताई जा रही है। जिसके साथ उसका पति, बेटी और दामाद भी इस वारदात में शामिल थे। (Honey Trap Gang Arrested In Gwalior) वहीं पुलिस ने चारों को दबोचकर उनके पास से कारोबारी से ठगे गए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं और अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने व्यापारी को कैसे फंसाया जाल में
दअरसल, राजस्थान कोटा में रहने वाले भरत कुमार भुटानी ऑटो पार्ट्स कारोबारी है और इन दिनों ग्वालियर में आयोजित रामलीला में अभिनय करने आए हुए है। उनकी पहचान गांधी नगर निवासी रीता आर्या से इंदौर निवासी एक महिला ने कराई थी। जिससे उनके बीच मोबाइल और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हो रही थी। (Gwalior Honey Trap Gang Arrested) महिला रीता ने उसे मिलने के लिए दो दिन पहले अपने फ्लैट पर बुलाया। जहां पहले उन्हें मेहमान की तरह बैठाया गया। इसके बाद योजना के मुताबिक रीता उन्हें कमरे में ले गई। जबकि उसका पति राजेन्द्र बुंदेला और दामाद विशाल आर्या रसोई में छिपे हुए थे। भरत और रीता के कमरे में जाते ही राजेन्द्र और विशाल मुंह पर साफी बांध कर मोबाइल में रिकॉर्डिंग ऑन कर बेडरूम में घुस आए और भरत पर गलत काम का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी।
व्यापारी का सोना लेकर फरार हुए थे आरोपी
Honey Trap Gang Arrested: इसके बाद धमकी डरे भरत के हाथ से तीन सोने की अंगूठी, कड़ा और गले से चेन उतार कर दोनो भाग निकले। गहने गंवाने के बाद भरत भुटानी पड़ाव थाने पहुँचे और झूठी लूट की कहानी सुनाई। लेकिन CCTV कैमरे से उसका झूठ पकड़ा गया तो हनी ट्रैप का खुलासा हुआ। रीता के घर के (Gwalior Honey Trap Gang Arrested) आसपास लगे कैमरे के फुटेज में राजेन्द्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखे। शुक्रवार को रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंच गईं। जब पुलिस को चारों की लोकेशन कांच मिल इलाके की मिली तो पुलिस ने चारो आरोपियो को धर दबोच लिया।
आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
आरोपियों से पुलिस ने भरत से छीने गए जेवर भी बरामद कर लिए। इसके साथ ही पूछताछ में पता चला की गैंग में शामिल चारों आरोपी पति पत्नी बेटी और दामाद है यहां चारों की जोड़ी ने मिलकर अक्टूबर के माह में इसी तरह की एक वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन फरियादी ने इसकी शिकायत नहीं की थी। (Gwalior Honey Trap Gang Arrested) फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शहर में हुई अन्य हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Tateeree Song Controversy: ‘बेहूदा गाने के लिए अपना बेटा समझकर माफ कर देना’, विवादों में फंसे बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर कही ये बात
- America Iran War Latest Update: खतरनाक युद्ध की ओर बढ़ता मिडिल ईस्ट! ईरान में आज मच सकता है हाहाकार, ट्रंप ने दी ये सीधी चेतावनी
- Gwalior to Nagpur Green Corridor : ग्वालियर से नागपुर का सफर होगा और भी आसान! इस मेगा प्रोजेक्ट से बदलने वाली है इन जिलों की तस्वीर, सिंधिया ने गडकरी को लिखी चिठ्ठी

Facebook


