Arjun Tendulkar Wedding : ट्विनिंग आउटफिट में दिखे Mr & Mrs तेंदुलकर , सारा तेंदुलकर के एथनिक लुक ने इंटरनेट पर मचाई धूम,जानें शादी में क्या रहा खास

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को मुंबई के लग्जरी होटल द सेंट रेगिस में सानिया चंडोक से शादी कर ली। पारंपरिक महाराष्ट्रीयन अंदाज़ में हुई इस शादी में कई बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

Arjun Tendulkar Wedding : ट्विनिंग आउटफिट में दिखे Mr & Mrs तेंदुलकर , सारा तेंदुलकर के एथनिक लुक ने इंटरनेट पर मचाई धूम,जानें शादी में क्या रहा खास

Arjun Tendulkar Wedding / Image Source : Instagram

Modified Date: March 7, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: March 7, 2026 7:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने मुंबई के सेंट रेगिस होटल में की शादी।
  • ‘SAAJ’ थीम पर आधारित शादी में दुल्हन ने पहनी पारंपरिक लाल साड़ी।
  • शादी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, एमएस धोनी सहित कई दिग्गज शामिल हुए।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Arjun Tendulkar Wedding भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है। यह शादी मुंबई के एक लग्जरी होटल ‘द सेंट रेगिस’ में बहुत ही सादगी और सुंदर अंदाज़ में हुई। शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं, जिसमें यह नया जोड़ा बेहद प्यारा लग रहा है।

ट्विनिंग आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन आए नजर

अर्जुन और सानिया की शादी की सबसे खास बात इसकी सादगी थी। ‘SAAJ’ थीम पर आधारित इस शादी में सानिया चंडोक ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शैली अपनाते हुए लहंगे के बजाय लाल साड़ी को चुना, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूल्हे बने अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपनी ब्राइड के लुक के साथ ट्विनिंग करते हुए उन्हें बखूबी कॉम्प्लिमेंट किया।

महाराष्ट्रीयन तरीके से हुआ खाना

शादी के माहौल को और भी यादगार बनाने के लिए लाइव म्यूजिक का विशेष इंतज़ाम था। SAAJ Wedding Theme,  जहां प्रसिद्ध गायिका हर्षदीप कौर ने दुल्हन की एंट्री के समय अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा, वहीं शंकर महादेवन द्वारा गाए गए ‘मंगलाष्टक’ ने पूरा माहौल बदल दिया।शादी की रस्में पूरी होने के बाद मेहमानों के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शैली में खाने की व्यवस्था की गई थी।

कौन-कौन हुए थे शामिल?

इस खास अवसर पर बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और शाहरुख खान शामिल हुए।  वहीं खेल जगत से एम.एस. धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, इरफान पठान, रवि शास्त्री, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज ठाकरे सहित कई दिग्गज भी शामिल हुए।

सारा तेंदुलकर का शानदार ट्रेडिशनल लुक

भाई की शादी में सारा तेंदुलकर का ट्रेडिशनल अंदाज़ हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।Sara Tendulkar Traditional Look  इस खास मौके पर उन्होंने मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई पिंक कलर की बांधनी साड़ी पहनी थी। उनकी यह साड़ी जरदोजी और रेशम की बारीक कढ़ाई की वजह से काफी आकर्षक लग रही थी। सारा ने इस साड़ी के साथ हॉट पिंक सिल्क का ब्लाउज कैरी किया था, जिस पर मल्टीकलर जरदोजी का काम और ज्वेल्ड टसल्स लगे थे। उन्होंने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए हैवी नेकलेस, ईयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ियाँ और एक बड़ी स्टेटमेंट रिंग पहनी थी, जो उनके पूरे पहनावे को एक परफेक्ट और स्टाइलिश टच दे रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

इन्हें भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.