America Iran War Latest Update: खतरनाक युद्ध की ओर बढ़ता मिडिल ईस्ट! ईरान में आज मच सकता है हाहाकार, ट्रंप ने दी ये सीधी चेतावनी

खतरनाक युद्ध की ओर बढ़ता मिडिल ईस्ट! ईरान में आज मच सकता है हाहाकार, Trump New Statement on America Iran War

America Iran War Latest Update: खतरनाक युद्ध की ओर बढ़ता मिडिल ईस्ट! ईरान में आज मच सकता है हाहाकार, ट्रंप ने दी ये सीधी चेतावनी

America Iran War Update. Image Source- IBC24

Modified Date: March 7, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: March 7, 2026 7:02 pm IST

दुबई: America Iran War Latest Update: ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी दी कि जल्द ही बड़े पैमाने पर बमबारी अभियान शुरू किया जा सकता है, जिसे अधिकारी सप्ताह भर से जारी संघर्ष का अब तक का सबसे तीव्र हमला बता रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने सरेंडर नहीं किया तो उस पर आज बहुत बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान के कुछ ऐसे इलाके और लोग भी अब टारगेट पर आ सकते हैं, जिन्हें अब तक निशाना नहीं बनाया गया था। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान के बर्ताव के कारण अब उन जगहों को भी पूरी तरह नष्ट करने और वहां के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान सरेंडर नहीं करता या उसका शासन पूरी तरह कमजोर नहीं हो जाता, तब तक उसकी स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इज़राइल को 15.1 करोड़ डॉलर के नए हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान के ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने कहा कि देश अपनी रक्षा के लिए ‘‘हर जरूरी कदम’’ उठाएगा। इस बीच अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के अनुसार, रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी दी है जिससे वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों, विमानों और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात कर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर संवेदना जताई।

अमेरिका का B-1 बॉम्बर ब्रिटिश एयरबेस पर उतरा

America Iran War Latest Update: अमेरिका का B-1 लांसर बॉम्बर विमान ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर उतर गया है। यह एयरबेस इंग्लैंड के ग्लूस्टरशायर इलाके में है। यह विमान शुक्रवार शाम पहुंचा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका को यूके के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के मिसाइल ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जा सकता है।

UAE पर आज 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 121 ड्रोन दागे गए

UAE के अधिकारियों के मुताबिक आज देश पर 16 बैलिस्टिक मिसाइल और 121 ड्रोन दागे गए। इनमें से ज्यादातर मिसाइल और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया गया। एक मिसाइल समुद्र में गिर गई, जबकि 2 ड्रोन UAE के अंदर गिरे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 221 बैलिस्टिक मिसाइल और 1305 ड्रोन UAE की ओर दागे गए हैं। इनमें से ज्यादातर को एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। इन हमलों में 3 लोगों की मौत हुई, जो पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक थे। इसके अलावा 112 लोग घायल हुए, जिनमें कई देशों के नागरिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः-

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।