बंगाल के पारा शिक्षकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोलकाता में विरोध मार्च निकाला

बंगाल के पारा शिक्षकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोलकाता में विरोध मार्च निकाला

बंगाल के पारा शिक्षकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोलकाता में विरोध मार्च निकाला
Modified Date: February 10, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: February 10, 2026 8:03 pm IST

कोलकाता, 10 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों ने वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय के निकट प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई।

राज्य में पारा शिक्षकों के संगठन ‘संग्रामी शिक्षक मंच’ के करीब 500 सदस्यों ने साल्ट लेक इलाके में करुणामयी से मार्च निकाला । हालांकि, उन्हें राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय विकास भवन की ओर जाने से रोक दिया गया।

प्रदर्शनकारी पारा शिक्षकों को पुलिसवालों से धक्का-मुक्की करते और राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु से मुलाकात की मांग को लेकर सड़क पर बैठे, लेकिन उनकी अपील ठुकरा दी गई।

संगठन के एक सदस्य बिजोन नस्कर ने कहा, ‘‘पुलिस ने इलाके में प्रतिबंध आदेशों का हवाला दिया। मुझे हैरानी है कि प्रशासन को पांच सदस्यों वाले शिष्टमंडल को मंत्री या दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर हमारी मांगों की सूची सौंपने की इजाजत देने से कौन रोक रहा है।’’

उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों को हर महीने 9,000 से 10,000 रुपये के बीच भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि इसे कम से कम 15,000 रुपये तक बढ़ाया जाए।’’

राज्य में 67,000 से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में 50,000 से अधिक पारा शिक्षक हैं ।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में