मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया
Modified Date: August 27, 2025 / 03:01 pm IST
Published Date: August 27, 2025 3:01 pm IST

ईटानगर, 27 अगस्त (भाषा) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी कामेंग, लोअर सुबनसिरी, पश्चिम सियांग, चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें गरज के साथ भारी बारिश के आसार होते हैं।

इन क्षेत्रों के निवासियों को संभावित जलभराव, बाढ़, भूस्खलन और यातायात व्यवधान के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि अगले पांच दिनों तक मध्य और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।

पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 30 अगस्त के बीच कई जिलों में बारिश की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है तथा तराई और पूर्वी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में