मिजोरम में 38.7 करोड़ रुपये की मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार

मिजोरम में 38.7 करोड़ रुपये की मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार

मिजोरम में 38.7 करोड़ रुपये की मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार
Modified Date: May 3, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: May 3, 2026 9:39 pm IST

आइजोल, तीन मई (भाषा) भारत-म्यांमा सीमा से सटे पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में एक के बाद एक चलाए गए दो अभियानों में 38.7 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामीन की गोलियां बरामद की गईं और इस मामले में म्यांमा के एक नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पहले अभियान में असम राइफल्स और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जोखावथर गांव में क्रॉसिंग प्वाइंट-दो पर बालुकाई से 10.40 करोड़ रुपये मूल्य की 3.46 किलोग्राम मेथामफेटामीन की गोलियां बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने जोखावथर में ‘वर्ल्ड बैंक रोड’ के किनारे मेलबुक गेट पर एक संदिग्ध वाहन को रोका और 28.38 करोड़ रुपये मूल्य का 9.46 किलोग्राम मेथामफेटामीन गोलियां जब्त की गयी।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे अभियान के दौरान म्यांमा के एक नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए जोखावथर पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में