होली पर मेट्रो परिचालन दोपहर ढाई बजे शुरू होगा

होली पर मेट्रो परिचालन दोपहर ढाई बजे शुरू होगा

होली पर मेट्रो परिचालन दोपहर ढाई बजे शुरू होगा
Modified Date: March 2, 2026 / 07:13 pm IST
Published Date: March 2, 2026 7:13 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में चार मार्च, होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बुधवार को दोपहर 2:30 बजे से सभी लाइन के टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी।

इसमें कहा गया है कि इसके बाद, दिन भर मेट्रो परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह 5 बजे से रात 11:30 बजे तक परिचालित होती है।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

नरेश


लेखक के बारे में