बिचौलिया मिशेल 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर, मोदी ने कहा- राजदार हाथ लग गया है, राज खोलेगा

Ads

बिचौलिया मिशेल 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर, मोदी ने कहा- राजदार हाथ लग गया है, राज खोलेगा

  •  
  • Publish Date - December 5, 2018 / 11:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नई दिल्ली/जयपुर। 3600 करोड़ रुपए के अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में बिचौलिए ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल (57) को कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। वहीं राजस्थान में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को सुमेरपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, यूपीए के समय देश में वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला हुआ था। सरकार में आने के बाद हमने घोटाले की जांच शुरू की। अब उसमें से एक राजदार हमारे हाथ लग गया। आज अखबारों में पढ़ा होगा। अब ये राजदार राज खोलेगा तो पता नहीं बात कितनी दूर तक जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घोटाले से जुड़ी कड़ियों की हम लंबे समय से तलाश कर रहे थे। अब उसमें से एक राजदार हाथ लग गया है, यह दलाली का काम करता था। हिंदुस्तान के नामदारों के यार-दोस्तों को खुश रखता था। उनका ख्याल रखता था। इंग्लैंड का नागरिक है और दुबई में रहता था। उन्होंने मोदी ने नेशनल हेराल्ड केस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में सोनिया-राहुल के खिलाफ जांच की मंजूरी दी है। कोर्ट ने नामदारों के काले कारनामों का चिट्ठा खोलने का अधिकार सरकार को दे दिया है। देखते हैं ये लूट मचाने वाले कितना बच कर निकलते हैं।

यह भी पढ़ें : रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार, लोन महंगा नहीं होगा, ईएमआई सस्ती नहीं 

मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गंधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जाट नेता का नाम था कुंभाराम। उनके नामदार ने कुंभकर्ण कह दिया। जिन्हें अपनी पार्टी के नेता का नाम नहीं पता। जो कुंभकर्ण के गीत गाते हैं। वे सरकार में आकर सोते रहेंगे। गौरतलब है कि राहुल ने मंगलवार को एक सभा में कहा था कि गहलोत सरकार ने झुंझनू के लिए कुंभकर्ण योजना के लिए पैसा दिया था। बाद में मंच पर बैठे नेताओं ने उन्हें बताया कि कुंभकर्ण नहीं, कुंभाराम। यह योजना गहलोत सरकार ने शुरू की थी।