जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस दल पर आतंकवादियों ने चलाई गोली

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस दल पर आतंकवादियों ने चलाई गोली

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस दल पर आतंकवादियों ने चलाई गोली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 5, 2021 11:29 am IST

श्रीनगर, पांच अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस दल पर बृहस्पतिवार को हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में किसी की जान नहीं गई या कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर जिले के बातपोरा में पुलिस दल पर 10 बजकर 20 मिनट पर गोली चलाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की या किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

भाषा

नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में