मणिपुर में अपहरण और वसूली के आरोप में उग्रवादी, छात्र नेता गिरफ्तार

मणिपुर में अपहरण और वसूली के आरोप में उग्रवादी, छात्र नेता गिरफ्तार

मणिपुर में अपहरण और वसूली के आरोप में उग्रवादी, छात्र नेता गिरफ्तार
Modified Date: September 29, 2026 / 09:41 am IST
Published Date: September 29, 2026 9:41 am IST

इंफाल, 29 सितंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में दो अलग-अलग स्थानों से एक उग्रवादी और एक छात्र नेता को अपहरण तथा वसूली में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के संजेनबाम खुनौ से कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंग्रेनखोंबा) के सक्रिय सदस्य वाइखोम हीरो मीतेई (23) को गिरफ्तार किया। उस पर जिले में एक महिला को उसके घर से अगवा करने में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि जिले के लुवांगसांगबाम इलाके से सुरक्षा बलों ने वाइखोम सेना (24) को गिरफ्तार किया। वह मणिपुर स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) का अध्यक्ष होने के साथ-साथ प्रतिबंधित नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट मणिपुर का सक्रिय सदस्य भी है।

पुलिस के अनुसार, उस पर संगठन की ओर से सोशल मीडिया और दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले लेखों को तैयार करने और लिखने तथा धन के अनधिकृत लेनदेन में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से 2.67 लाख रुपये की रकम और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में