Today Live Breaking News and Updates 29 September 2026: मोहन कैबनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों को मिल सकती है मंजूरी
Today Live Breaking News and Updates 29 September 2026: मोहन कैबनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों को मिल सकती है मंजूरी
Today Live Breaking News and Updates 29 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 29 September 2026 भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव की अध्य्क्षता में आज राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में बैठक बुलाई गई है। आज की बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिस पर चर्चा होने के बाद मुहर लगाई जाएगी। इस दैरान बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही सभी मंत्री और उनके विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में मिल सकती हैं कई विकास कार्यों की मंजूरी
मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 58 लाख छात्रों को स्कूल ड्रेस के लिए नकद राशि सीधे उनके खातों में DBT के जरिए देने के प्रस्ताव पर आज बैठक में फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए एमपी पाठ्य पुस्तक निगम ने 3 जून को स्कूल ड्रेस के लिए करीब 350 करोड़ रुपये की निविदा जारी की थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद इस प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लग गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्कूल ड्रेस की जगह विद्यार्थियों को नकद राशि देने के विकल्प पर काम करने के निर्देश दिए थे।
इसके साथ ही बैठक में दमोह में नवीन मार्ग और 2031 तक जारी रहने वाली योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति देने के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती हैं।

Facebook


