ओडिशा: बाढ़ के कारण एक लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
ओडिशा: बाढ़ के कारण एक लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
भुवनेश्वर/बालासोर, 28 सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने विभिन्न जिलों में फिर से बाढ़ के प्रकोप के बीच पिछले चार दिन में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि सरकार ने 7,834 गांवों और 1,360 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत निचले इलाकों से 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके अलावा, 38 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के 219 वार्ड भी प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी जिलों बालासोर, भद्रक, जाजपुर और मयूरभंज में लाखों लोग पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों में स्वर्णरेखा, बुधबलंग, जलका, बैतरणी, सालंदी और उनकी सहायक नदियों में आई बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।
भाषा आशीष अमित
अमित

Facebook


