ईडी ने धनशोधन मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के परिसरों पर मारे छापे

ईडी ने धनशोधन मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के परिसरों पर मारे छापे

ईडी ने धनशोधन मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के परिसरों पर मारे छापे
Modified Date: September 29, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: September 29, 2026 8:56 am IST

कोलकाता, 29 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को धनशोधन की जांच के तहत पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 15 परिसरों की तलाशी ली गयी। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा से पहले उसकी झलक दिखाने वाले कार्यक्रम आयोजित करने वाली एक संस्था में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में की गई।

अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि सेन की पत्नी के नेतृत्व वाली ‘मासआर्ट’ (महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी) ने लोगों से यह झूठा दावा करके बड़ी रकम एकत्र की कि यह धन यूनेस्को द्वारा प्रायोजित एक संस्था के लिए है। आरोप है कि बाद में इन पैसों का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया गया।

ईडी की कार्रवाई पर सेन या ‘मासआर्ट’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

भाषा गोला खारी

खारी


लेखक के बारे में