कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

Ads

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 14, 2024 / 04:44 PM IST,
    Updated On - December 14, 2024 / 04:44 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

श्रीनगर, 14 दिसंबर (भाषा) कश्मीर में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान घाटी में कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में दो डिग्री कम है।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया , जो पिछली रात से दो डिग्री अधिक है।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह शहर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 4.7 डिग्री नीचे और दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग में शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है तथा अगले तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर शीत लहर चलेगी।

भाषा योगेश धीरज

धीरज