दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - February 19, 2022 / 01:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार आया और वह सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी (186) में दर्ज किया गया। पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई (218), गाजियाबाद में (225), गुरुग्राम (200), नोएडा (169) और ग्रेटर नोएडा (167) में भी एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा रवि कांत शाहिद

शाहिद