दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, घने कोहरे का पूर्वानुमान
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, घने कोहरे का पूर्वानुमान
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
दिल्ली में मंगलवार को किसी भी हिस्से में शीत लहर की स्थिति नहीं रही और दिन में आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत से 97 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने बुधवार को घने कोहरे का अनुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री सेल्सियस एवं छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भाषा यासिर प्रशांत
प्रशांत

Facebook


