दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की बारिश के आसार

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की बारिश के आसार

  •  
  • Publish Date - July 19, 2022 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ ही 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढे़ आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिन में आमतौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत