दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

  •  
  • Publish Date - February 27, 2021 / 05:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, सुबह में दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा