दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 15, 2021 6:55 am IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान लगाया है।

दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले महीने का सर्वाधिक तापमान था।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

निहारिका


लेखक के बारे में