हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास

हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास

हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास
Modified Date: January 22, 2025 / 03:50 pm IST
Published Date: January 22, 2025 3:50 pm IST

चंडीगढ़, 22 जनवरी (भाषा) हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के फरीदकोट और गुरदासपुर में सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में भिवानी का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.2 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 9.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 9.5 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में