लखनऊ। यूपी के लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में इलाज करवा रहे छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब चौबे अगले एक हफ्ते तक अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में आराम करेंगे। उन्हें पिछले दिनों हार्ट अटैक आने के बाद इलाज के लिए यहां भर्ती करवाया गया था।
गौरतलब है कि मंत्री रविंद्र चौबे लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रायबरेली और अमेठी आए हुए थे। यहां अचानक उन्हें हार्ट अटैक आने कि वजह से पहले लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद स्थिति थोड़ी सुधरने के बाद उन्हें पीजीआई अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें : दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2015 से नक्सली संगठन के लिए करते थे काम
बता दें कि छत्तीसगढ़ के साजा से विधायक रविंद्र चौबे बेहद कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे आठ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं और अभी कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे।