राजधानी के स्कूल कैंपस में नाबालिग लड़की से रेप, सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

Minor girl raped in capital's school campus: मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, उन्होंने बताया कि वे एमसीडी स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर मजदूरी का काम करते हैं।

राजधानी के स्कूल कैंपस में नाबालिग लड़की से रेप, सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

Girl murdered after rape

Modified Date: April 5, 2023 / 02:43 pm IST
Published Date: April 5, 2023 2:43 pm IST

Minor girl raped in capital’s school campus: नई दिल्ली। दिल्ली के अशोक विहार स्थित एमसीडी स्कूल कैंपस के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि लूटपाट के दौरान लड़की से रेप किया गया। फिलहाल पुलिस ने रेप और लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, उन्होंने बताया कि वे एमसीडी स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर मजदूरी का काम करते हैं। एमसीडी स्कूल में कुछ दिनों से काम बंद था, लेकिन पीड़ित परिवार वहीं कॉम्पलेक्स के अंदर रह रहा था।

read more:  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, चेहरे और चरित्र को लेकर कही ये बात

लड़का जबरदस्ती घर में घुस आया

मंगलवार के दिन दंपति काम के सिलसिले में किसी और जगह गए हुए थे, घर में दो बेटियां मौजूद थीं। सुबह के साढ़े ग्यारह बजे एक लड़का जबरदस्ती घर में घुस आया और उसने वहां लूट-पाट की, फिर रसोई में रखा चाकू उठाया और छोटी बेटी के साथ रेप किया और वहां से फरार हो गया है।

Minor girl raped in capital’s school campus: बहरहाल, पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजान देने वाला पीड़ित परिवार का ही कोई जानकार है, क्योंकि घर में जबरन घुसने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल स्कूल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

read more: किसानों के खाते में डाले गए 5 करोड़ 32 लाख रुपए, सीएम भूपेश बघेल ने इन हितग्राहियों को दी सौगात


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com