एमएनएम ने सीट बंटवारे को लेकर द्रमुक के साथ दूसरे दौर की बातचीत की

Ads

एमएनएम ने सीट बंटवारे को लेकर द्रमुक के साथ दूसरे दौर की बातचीत की

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 03:43 PM IST

चेन्नई, 19 मार्च (भाषा) कमल हासन के नेतृत्व वाली मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) ने तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की बातचीत की।

यहां द्रमुक के मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में हुई बैठक के बाद एमएनएम के महासचिव ए. अरुणाचलम ने कहा कि द्रमुक की चुनाव समिति ने आगामी चुनाव में एमएनएम के लिए कुछ निश्चित सीट का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हम बातचीत कर रहे हैं। दोनों दलों (द्रमुक और एमएनएम) की समितियां विचार-विमर्श कर रही हैं।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ सीट को लेकर मतभेद सामने आए हैं और इन्हें दूर करने के लिए बातचीत जारी है।

जब यह पूछा गया कि क्या एमएनएम 10 से अधिक सीट की मांग कर रही है, तो उन्होंने सीधे तौर पर जवाब देने से बचते हुए कहा, “हम एक-दो दिन में आपसे (मीडिया से) बात करेंगे। तब तक कृपया इंतजार करें।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश