अब राजस्थान में मॉब लिंचिंग, गो-तस्करी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या

अब राजस्थान में मॉब लिंचिंग, गो-तस्करी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या

अब राजस्थान में मॉब लिंचिंग, गो-तस्करी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 21, 2018 11:31 am IST

अलवर। मॉब लिंचिंग की एक और घटना अब राजस्थान में सामने आई हैं। यहां के अलवर में गो-तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालवंडी गांव में हुई इस घटना में मृतक का नाम अकबर खान बताया जा रहा है। वह हरियाणा के कोलगांव का रहने वाला है/ मृतक दो गायों को लेकर जा रहा था

पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है बता दें कि बीते कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह मॉब लिंचिंग के कई मामले सामने आए हैंराजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हम पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं

यह भी पढ़ें : जबलपुर की बेटी ने देश का नाम किया रोशन, आर्चरी वर्ल्ड कप में जीता सिल्वर

वहीं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आर्टिकल 21 के तहत गाय को जीवन का मौलिक अधिकार है और एक मुस्लिम को मार डाला जा सकता है, क्योंकि उनके पास जीवन का कोई मौलिक अधिकार नहीं है मोदी शासन के चार साल-लिंच राज

गौरतलब है कि भीड़ द्धारा हत्या किए जाने के मामले पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कोई भी अपने हाथ में कानून नहीं ले सकता है देश में भीड़तंत्र की इजाजत नहीं दी जा सकती है। यह मुद्दा शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा में भी उठा था।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में