Modi Cabinet Meeting News: इस दिन आयोजित होगी मोदी कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, जनता के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान

Modi Cabinet Meeting News: नरेन्द्र मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक गुरूवार को होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Modi Cabinet Meeting News: इस दिन आयोजित होगी मोदी कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, जनता के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान

Modi Cabinet Meeting News/Image Source- IBC24

Modified Date: May 20, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: May 20, 2026 5:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नरेन्द्र मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक गुरूवार को होगी।
  • इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र कर सकते हैं।

Modi Cabinet Meeting News: नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक गुरूवार को होगी और इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच होने जा रही पहली बैठक

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस साल मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल ही में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। (Modi Cabinet Meeting News) सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं, उन्हें अधिकतम सफलता के लिए कैसे लागू किया जाए और अन्य विषयों की भी समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Modi Cabinet Meeting News: प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र कर सकते हैं, और मंत्रालयों एवं विभागों को नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, जहाजरानी और रसद जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। (Modi Cabinet Meeting News) पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के तुरंत बाद, मोदी ने सभी संबंधित मंत्रालयों को निर्देश दिया था कि नागरिकों और युद्ध के कारण प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आम जनता के लाभ के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार लाने की सरकार की प्राथमिकता पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.