मोदी ने स्टालिन को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

Ads

मोदी ने स्टालिन को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 07:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन को बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एम के स्टालिन को बधाइयां।’’

विधानसभा चुनाव में द्रमुक को मिली भारी जीत के बाद स्टालिन ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 68 वर्षीय स्टालिन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा