राजस्थान में कई जगह बारिश, अब मौसम सूखा रहने का अनुमान

राजस्थान में कई जगह बारिश, अब मौसम सूखा रहने का अनुमान

राजस्थान में कई जगह बारिश, अब मौसम सूखा रहने का अनुमान
Modified Date: September 30, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: September 30, 2026 12:08 pm IST

जयपुर, 30 सितंबर (भाषा) राजस्थान में बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में कई जगह बारिश हुई और अब सप्ताह भर राज्य के अधिकतर भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य के जयपुर, टोंक, उदयपुर तथा बीकानेर जिले में कहीं—कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। बूंदी जिले में भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक 68 मिलीमीटर बारिश नैनवां (बूंदी) में दर्ज की गई।

इस दौरान अधिकतम तापमान फलौदी में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः सूखा रहने की उम्मीद है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में