नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। वे श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर प्रस्तावित टनल के काम की शुरुआत लेह के जिव-त्साल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे। इसके साथ ही मोदी श्रीनगर में श्रीनगर रिंग रोड तथा जम्मू में जम्मू रिंग रोड के निर्माण प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे। वहीं पीएम कश्मीर के गुरेज इलाके में 330 मेगावाट का किशनगंगा पावर प्रोजेक्ट भी देश को समर्पित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ”बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता देना सहीं था या नहीं, 10 हफ्ते बाद सुनवाई”
ये भी पढ़ें-कर्नाटक कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो क्लिप, विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप
जम्मू में गुरुवार को ही आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया था। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर से शुक्रवार को ही 6 लोगों की मौत हो गई थी ऐसे में प्रधानमंत्री का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम के दौरे के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें- दुकानदारों की गुंडागर्दी, लेन-देन विवाद पर कपल से मारपीट
पहले ही एसपीजी की दो टीमों ने जम्मू कश्मीर में डेरा डाल लिया है। टीम ने राज्य के आइजी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जम्मू कश्मीर की यात्रा के दौरान पीएम मोदी का कटरा से अर्धकुमारी की ओर जाने वाली तारकोटे मार्ग और वैष्णो देवी मंदिर में सियार दाबरी से भवन तक रोप-वे का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।
वेब डेस्क, IBC24