नेपाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिम्सटेक सम्मेलन में आतंकवाद सहित कई मुद्दो पर होगी चर्चा

Ads

नेपाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिम्सटेक सम्मेलन में आतंकवाद सहित कई मुद्दो पर होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - August 30, 2018 / 04:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काठमांडू में चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने दो दिवसीय नेपाल दौरे पर हैं। बैठक में सदस्य देशों के बीच आतंकवाद सहित सुरक्षा के विविध आयाम, मादक पदार्थो की तस्करी, साइबर अपराध, आपदाओं के अलावा कारोबार एवं कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और आपसी सहयोग मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक दो दिन चलेगी।

पढ़ें- ओपी चौधरी आज लौटेंगे रायपुर,एयरपोर्ट से लेकर एकात्म परिसर तक भव्य स्वागत की तैयारी

इसस पहले मोदी 2014 में नेपाल की यात्रा की थी, उससे 17 साल पहले तक कोई प्रधानमंत्री नेपाल नहीं गया था। विमान स्थल कार्यालय के एयर ट्र्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) रूम के  प्रमुख सीताराम भंडारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन से 15 मिनट पहले से हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बंद रहेगा। पीएम मोदी के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ी और विशेष कमांडो टोली पहले ही काठमांडू पहुंच चुकी है।

पढ़ें- दुनिया के ताकतवर देश के मुखिया की Idiot छवि, गूगल, ट्विटर और फेसबुक पर फूटा गुस्सा

सात देश के इस समूह में सार्क के पांच देश -बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। इनके अलावा आसियान के दो देश म्यांमार और थाईलैंड भी इसके सदस्य हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, आतंकवाद से मुकाबला सभी बिम्सटेक देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है। गोवा में वर्ष 2016 में संपन्न बिम्सटेक आउटरीच सम्मेलन में जारी घोषणापत्र में आतंकवाद से मुकाबले पर विचार विमर्श हुआ था। उस बैठक में जोर दिया गया था कि आतंकवादी गतिविधियों को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता।

 

वेब डेस्क, IBC24