PM Modi live: राष्ट्रपति भवन पहुंचे मोदी, पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति ने दिया आमंत्रण
President invited modi to form new government: मोदी ने राष्ट्रपति भवन में सरकार गठन करने का दावा पेश किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हे नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित कर दिया है। पीएम मोदी 9 जून को शपथ लेंगे।
President invited modi to form new government
President invited modi to form new government: दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को आज एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। जिसके बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन में सरकार गठन करने का दावा पेश किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हे नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित कर दिया है। पीएम मोदी 9 जून को शपथ लेंगे।
#WATCH दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
उन्हें आज एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। pic.twitter.com/GMiEcaddjj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024
राष्ट्रपति भवन से निकलने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए ने फिर से मुझे एनडीए के नेता के रूप में चुना है, और अब राष्ट्रपति जी ने मुझे बुलाया है और मुझे उन्होंने नई सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। मोदी ने कहा कि 18 लोकसभा में हम देश के विकास के लिए तेजी से काम करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नई जिम्मेदारी के लिए देशवासियों को बहुत आभार। देशवासियों ने फिर से एक बार सेवा का मौका दिया। राष्ट्रपति ने सरकार के गठन का न्यौता दिया। 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा रहेगी। यह वह 25 वर्ष हैं जो हमारे अमृत काल के 25 वर्ष हैं। पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है, नई स्थायी सरकार मिलने से फिर से देश बहुत ही तेज गति से आगे बढ़ेगा।
read more: आज अगर खामोश रहे..तो कल सन्नाटा होगा! Kangana Ranaut Slapped। Mudda Garam Hai

Facebook


