मोदी रविवार को बंगाल में चार रैलियों को संबोधित करेंगे

मोदी रविवार को बंगाल में चार रैलियों को संबोधित करेंगे

मोदी रविवार को बंगाल में चार रैलियों को संबोधित करेंगे
Modified Date: April 19, 2026 / 09:39 am IST
Published Date: April 19, 2026 9:39 am IST

कोलकाता, 19 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल में चार सभाओं को संबोधित करेंगे।

मोदी अपने दौरे की शुरुआत बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर में एक रैली से करेंगे जिसके बाद वे पुरुलिया, झारग्राम और फिर मेदिनीपुर जाएंगे जहां वह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

ये रैलियां इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अपना समर्थन आधार मजबूत करना चाहती है। ये वे क्षेत्र हैं जहां पार्टी ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में – 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतों की गिनती चार मई को होगी।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में