मोदी ने जो लोकप्रियता अर्जित की वह वैश्विक मानकों के हिसाब से ‘ऐतिहासिक’: तेजस्वी सूर्या
मोदी ने जो लोकप्रियता अर्जित की वह वैश्विक मानकों के हिसाब से ‘ऐतिहासिक’: तेजस्वी सूर्या
बेंगलुरु, चार जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो लोकप्रियता अर्जित की है वह वैश्विक मानकों के हिसाब से ‘ऐतिहासिक’ है।
बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे सूर्या ने ‘विवेकहीन तुष्टीकरण’ के लिए विपक्षी दलों की आलोचना भी की।
उन्होंने कहा, ‘‘यह देश के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक दिन है। शायद ही दुनिया में किसी भी लोकतांत्रिक देश में ऐसा कोई समानांतर नेता नहीं है जहां देश के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता को लगातार तीसरी बार और पिछले दो बार की तुलना में बराबर या बड़े तरीके से चुना गया हो।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह की लोकप्रियता अर्जित की है, वह वैश्विक मानकों के हिसाब से भी ऐतिहासिक है।’’
सूर्या के अनुसार, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ साबित हुए क्योंकि लोगों ने लगभग 30 वर्षों के बाद एक स्थिर और निर्णायक सरकार को चुना और मुख्य रूप से उस विमर्श के आधार पर चुना जो भारत में सबसे तेज गति के विकास के लिए विकास और प्रगतिशील दृष्टिकोण के आसपास केंद्रित थी।
तैंतीस वर्षीय भाजपा नेता ने कहा, ‘‘विपक्ष ने मुफ्त बिजली, मुफ्त बस (सेवाएं), मुफ्त मानदेय से लेकर सब कुछ का वादा किया था। यहां तक कि उन्होंने जो भी वादा किया वह देश के बजट से अधिक है। कोई भी मतदाता इस तरह के नासमझ तुष्टिकरण का शिकार हो जाता।’’
सूर्या ने मतगणना से पहले मंगलवार को अपने आवास पर विशेष पूजा-अर्चना की।
भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: मोदी ने जो लोकप्रियता अर्जित की वह वैश्विक मानकों के हिसाब से ‘ऐतिहासिक’: तेजस्वी सूर्या

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm