हर गरीब को पैसा और राशन कार्ड, नोबेल विजेता अभिजीत ने राहुल से कहा- भारत को अमेरिका से सीखना होगा
हर गरीब को पैसा और राशन कार्ड, नोबेल विजेता अभिजीत ने राहुल से कहा- भारत को अमेरिका से सीखना होगा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में सब कुछ बंद पड़ा है। जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था पर सबसे बुरा असर पड़ा है। कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक खास पहल की है।
Read More News: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ‘पाताल लोक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज , देखिए Video
दरअसल राहुल गांधी इस समय कोरोना के संकट के बीच अर्थव्यवस्था में किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इससे निपटने के लिए सरकार को किन-किन बातों को ध्यान रखना होगा। गरीबों के लिए सरकार को किस तरह की राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। इन सब बतों को लेकर आज राहुल ने नोबेल विजेता इकोनॉमिस्ट अभिजीत बनर्जी के साथ चर्चा की है।
A conversation with Nobel Laureate, Abhijit Banerjee on the economic impact of the COVID19 crisis. https://t.co/dUrok8Wm3Q
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2020
Read More News: ऐंदल सिंह कंषाना ने CM शिवराज सिंह से की मुलाकात, कहा- उम्मीद है
इस दौरान अभिजीत बनर्जी ने इकोनॉमी को कोरोना संकट से बाहर निकालने के लिए कई अहम सुझाव दिए। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से बातचीत की थी। वहीं आज अर्थव्यवस्था को लेकर हुए बातचीत में अभिजीत बनर्जी ने कई अहम सुझाव दिए। राहुल और अभिजीत बनर्जी ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए 27 मिनट तक चर्चा की है। कांग्रेस ने इस चर्चा को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर किया है।
Read More News: IIT-JEE Mains, NEET परीक्षा की तारीखों का ऐलान, CBSE 10 वीं और 12 वीं के लिए दिए ये
राहुल गांधी से चर्चा के दौरान नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा कि वर्तमान संकट के दौर में हर किसी को अस्थायी राशन कार्ड दे देना चाहिए। इसका इस्तेमाल आम लोगों को मनी ट्रांसफर और गेहूं-चावल देने में करना चाहिए। वहीं देश के 60 फीसदी सबसे गरीब लोगों को ज्यादा पैसा दिया जाए, तो कोई नुकसान नहीं होगा।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल कर रहे विभिन्न विभागों के कार्य की समीक्षा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बैठक में
अभिजीत बनर्जी ने कहा कि हमने अभी तक बड़ा आर्थिक पैकेज घोषित नहीं किया है। हमने जो पैकेज दिया है वह जीडीपी के 1% के बराबर है जबकि, अमेरिका 10% तक पहुंच गया। हमें राहत पैकेज को बढ़ाने की जरूरत है।
Read More News: उज्जैन में 24 घंटे में मिले 11 पॉजिटिव मरीज, जिले में आंकड़ा बढ़कर 184 हुआ
राहुल गांधी के अंदर उठे सवालों के जवाब में अभिजीत बनर्जी ने कहा कि मांग सुधारने के लिए नागरिकों के हाथ में ज्यादा पैसा देने के लिए भारत को अमेरिका से सीखना चाहिए। अमेरिका ने अपने यहां नागरिकों के लिए कई बड़े पैकेजों की घोषणा की है। भारत को राहत पैकेज की जरूरत है। अभी तक जो वित्तीय पैकेज दिया गया है, वह संकट और चुनौतियों को देखते हुए काफी नहीं है।
Read More News: डायन होने के शक में 3 महिलाओं से मारपीट, मुंडा गया सिर फिर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Facebook


