राजस्थान के कुछ और हिस्सों से तीन-चार दिन में मानसून की विदाई के आसार

राजस्थान के कुछ और हिस्सों से तीन-चार दिन में मानसून की विदाई के आसार

राजस्थान के कुछ और हिस्सों से तीन-चार दिन में मानसून की विदाई के आसार
Modified Date: September 20, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: September 20, 2026 12:55 pm IST

जयपुर, 20 सितंबर (भाषा) राजस्थान के कुछ और हिस्सों से अगले तीन से चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर हिस्सों में अगले पांच से सात दिन तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भी अगले पांच से छह दिन तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

हालांकि, 20 और 21 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

भाषा बाकोलिया सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में