दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र सात से 11 अगस्त तक
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र सात से 11 अगस्त तक
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र सात अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में विधानसभा के सत्र को लेकर निर्णय लिया गया।
इसमें कहा गया है कि विधानसभा का मानसून सत्र सात से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएग। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही तीन दिन चलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र के दौरान दिल्ली के विकास और जनोपयोगी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक निर्णय लेने और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भाषा नोमान नोमान सुरेश
सुरेश

Facebook


