ओडिशा में सरकारी अस्पतालों के हाउस सर्जन के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी

ओडिशा में सरकारी अस्पतालों के हाउस सर्जन के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी

ओडिशा में सरकारी अस्पतालों के हाउस सर्जन के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: January 30, 2021 7:27 am IST

भुवनेश्वर, 30 जनवरी (भाषा) ओडिशा सरकार ने विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में हाउस सर्जन को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में शनिवार को 8,000 रुपए की वृद्धि की।

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हाउस सर्जन को अब 28,000 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा।

हाउस सर्जन अपनी मांगों को लेकर 22 जनवरी से काले बिल्ले (बैज) पहनकर काम कर रहे थे।

मानदेय में यह इजाफा आगामी तीन के लिए इस साल एक जनवरी से लागू होगा।

भाषा सिम्मी शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में