तेल की ऊंची की कीमत का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाया
तेल की ऊंची की कीमत का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाया
नई दिल्लीच। भारत में तेल की ऊंची कीमत का असर जीडीपी पर पड़ा है। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की गति धीमी हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने चालू वर्ष 2018 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाहद (जीडीपी) वृद्धि दर के अपने अनुमान को घटा दिया है। मूडीज ने 2018 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर को घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले मूडीज ने इसके 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।
ये भी पढ़ें- बूढ़ातालाब को संवारने एक और जतन, प्राकृतिक तरीके शुद्ध कर पानी तालाब में छोड़ा जाएगा
मूडीज ने कहा है कि तेल की ऊंची कीमत की वजह से देश की अर्थव्यनवस्था5 में आने वाला सुधार धीमा पड़ेगा। मूडीज ने सरकार के तंग राजकोषीय स्थिति पर भी चिंता जताई है। मूडीज ने वर्ष 2019 के लिए जी.डी.पी. वृद्धि दर का अनुमान 7.5 प्रतिशत पर कायम रखा है।
पिछले साल नवंबर में मूडीज द्वारा भारत की सॉवरेन रेटिंग को अपग्रेड करने का फैसला नरेंद्र मोदी सरकार के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा था। अमेरिका की इस रेटिंग एजेंसी ने भारत की रेटिंग को बीएए 3 से बढ़ाकर बीएए 2 कर दिया था। अपने रेटिंग आउटलुक को पॉजीटिव से बढ़ाकर स्टेभबल कर दिया था। तब मूडीज ने कहा था कि सुधारों से कर्ज के बढ़ते स्तार को स्थिर करने में मदद मिलेगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


