दिल्ली में भजन-जैमिंग सत्र में मनोज तिवारी सहित 1,000 से अधिक लोग हुए शामिल
दिल्ली में भजन-जैमिंग सत्र में मनोज तिवारी सहित 1,000 से अधिक लोग हुए शामिल
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) शाह सभागार में आयोजित एक भजन-जैमिंग सत्र में 1,000 से अधिक लोग एकत्र हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कलाकार-दर्शक प्रारूप से इतर लोगों को सामूहिक गायन, भागीदारी और आत्मनिरीक्षण के लिए प्रेरित करना था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी भी इस सत्र में शामिल हुए और उन्होंने आयोजकों के साथ मिलकर भजनों की प्रस्तुति दी।
‘काशी विद अंशु’ की संस्थापक अंशु गोयल द्वारा आयोजित ‘अंतरा’ नामक इस कार्यक्रम में पारंपरिक भक्ति रचनाओं को ‘लाइव बैंड’ के वाद्ययंत्रों के साथ पिरोया गया था।
कार्यक्रम में तिवारी ने कहा कि लोग आमतौर पर अपनी भौतिक और बाहरी जरूरतों को तो समझते हैं, लेकिन अक्सर इस बात पर विचार करने के लिए नहीं ठहरते कि उनके ‘मन’ की क्या आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अंशु गोयल ‘काशी विथ अंशु’ के माध्यम से एक ऐसा मंच तैयार कर रही हैं जो लोगों को अपने भीतर झांकने और यह समझने के लिए प्रेरित करता है कि उन्हें किस चीज से शांति और खुशी मिलती है।
सत्र की शुरुआत गणेश वंदना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद भगवान शिव और भगवान कृष्ण पर केंद्रित भक्ति रचनाएं प्रस्तुत की गईं। भजनों को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शक भी साथ-साथ गाने, झूमने और नाचने लगे।
आयोजकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एक ऐसा स्थान बनाना है जहां लोग दैनिक जीवन के शोर-शराबे से कुछ समय के लिए दूर रह सकें, बिना किसी रोकटोक के भाग ले सकें और संगीत के माध्यम से स्वयं से पुनः जुड़ सकें।
इस कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने इस प्रारूप को एक पारंपरिक मंच प्रदर्शन के बजाय भक्ति संगीत को एक सामूहिक और सहभागी अनुभव बनाने का प्रयास बताया।
भाषा सुमित वैभव
वैभव

Facebook


