देश में कोविड-19 टीके की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं

देश में कोविड-19 टीके की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं

देश में कोविड-19 टीके की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 21, 2021 7:01 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के 126वें दिन टीके की 13,83,358 खुराक दी गईं।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 18-44 साल आयवुर्ग के 6,63,353 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में 92,73,550 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19,32,97,222 खुराक लगायी गयी हैं।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में