देश में 1 दिन में 3.57 लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 2.59 लाख से ज्यादा नए केस, 4,209 की मौत
देश में 1 दिन में 3.57 लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 2.59 लाख से ज्यादा नए केस, 4,209 की मौत
नई दिल्ली, 21 मई (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,59,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,60,31,991 हो गई। देश में लगातार पांचवे दिन तीन लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 4,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,91,331 हो गई। वहीं राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में 3,57,295 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पढ़ें- फार्मासिस्ट एसोसिएशन की चेतावनी, कोरोना वॉरियर घोषि..
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है और अभी 30,27,925 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.63 प्रतिशत है।
पढ़ें- बिलासपुर में ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज मिले, इधर वा…
देश में अभी तक कुल 2,27,12,735 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 87.25 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
पढ़ें- बड़ी लापरवाही.. बिना डॉक्टर के संचालित हो रहा था हॉ…
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।
पढ़ें- गढ़चिरौली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 13 नक्सलियों क…
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 20 मई तक कुल 32,44,17,870 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 20,61,683 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

Facebook


