Passenger bus overturned, 4 passengers died
आइजोल । शक्तिशाली तूफान ‘मोखा’ के कारण मिजोरम के कई हिस्सों में कम से कम 236 मकान एवं आठ शरणार्थी शिविर क्षतिग्रस्त हो गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को इस शक्तिशाली तूफान के कारण 50 से अधिक गांवों में कुल 5,749 लोग प्रभावित हुए, लेकिन किसी की मृत्यु होने की खबर नहीं है। शक्तिशाली चक्रवात ‘मोखा’ पांचवीं श्रेणी के तूफान के रूप में सशक्त होकर रविवार को म्यांमा-बांग्लादेश तट पर पहुंचा। इसने दक्षिण-पूर्व तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया और पांच लाख से अधिक लोगों को निचले क्षेत्रों से जाना पड़ा।
यह भी पढ़े : गर्मी के दिनों में जबलपुर में घूमने की 8 जगह, नजारा देख हो जाएगा दिल खुश
अधिकारियों ने बताया कि जो 236 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनमें 27 पूरी तरह नष्ट हो गये जबकि 127 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि म्यामां से सटे मिजोरम के दक्षिणी सियाहा जिले पर इस तूफान की सबसे अधिक मार पड़ी है जहां दो राहत शिविरों समेत 101 मकान क्षतिग्रस्त हो गये।
यह भी पढ़े : मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, नोटों की होगी बरसात, मिलेगी नौकरी में तरक्की