पहली बार एक ही दिन में 4 लाख से अधिक कोरोना मरीजों ने जीती जंग, भारत में तेजी से सुधर रहे हालात

पहली बार एक ही दिन में 4 लाख से अधिक कोरोना मरीजों ने जीती जंग, भारत में तेजी से सुधर रहे हालात

पहली बार एक ही दिन में 4 लाख से अधिक कोरोना मरीजों ने जीती जंग, भारत में तेजी से सुधर रहे हालात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 18, 2021 10:46 am IST

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पहली बार देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से चार लाख से ज्यादा लोग ठीक हो गए जबकि लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम नए मामले आए। पिछले 24 घंटे में 4,22,436 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद, देश में अब तक 2,15,96,512 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 14 दिन से हर दिन 3,55,944 से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं।

Read More: भूपेश कैबिनेट के फैसले: लद्दाख बॉर्डर पर शहीद जवान की बहन को अनुकंपा नियुक्ति, बस संचालकों का टैक्स भुगतान 4 माह आगे बढ़ा, देखिए अन्य बड़े निर्णय

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,63,533 नए मामले आए। इनमें से 74.54 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से आए। सबसे ज्यादा 38,603 मामले कर्नाटक से, वहीं 33,075 नए मामले तमिलनाडु से आए। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33,53,765 है। कुल संक्रमितों के 13.29 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में देश के करीब 69.01 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।

Read More: पिनराई विजयन माकपा विधायक दल के नेता चुने गए, 20 को कैबिनेट का विस्तार, केके शैलजा को नहीं मिली जगह

मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 4329 मरीजों की मौत हो गयी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,000 लोगों और कर्नाटक में 476 लोगों की मौत हो गयी। देश में कोविड-19 रोधी टीके की करीब 18.44 करोड़ खुराकें दी गयी है। सुबह सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 26,87,638 सत्र में कुल 18,44,53,149 खुराकें दी गयी।

Read More: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, कुचलकर फरार हुआ कार सवार युवक

टीकाकरण अभियान के 122 वें दिन (17 मई को) टीके की 15,10,418 खुराकें दी गयी। इस दौरान 12,67,201 लोगों को पहली खुराक और 2,43,217 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। विदेश से मदद के रूप में भारत को 11,321 ऑक्सीजन सांद्रक, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 7470 वेंटिलेटर, बीपैप मशीनें और रेमडेसिविर की 5.5 लाख शीशियां मिली हैं।

Read More: इंतजार खत्म.. कल जारी होंगे 10वीं बोर्ड के परिणाम, जानिए ये बड़ी बातें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"